पूर्ण स्वस्थ इंसान की पहचान क्या है? क्या शरीर से मोटा होना ही अच्छे स्वास्थ्य की पहचान है? कहा जाता है कि कलयुग में वही इंसान सुखी है जिसके पास ये तीन चीजें हैं:-
- पर्याप्त धन
- स्वस्थ शरीर
- आज्ञाकारी पत्नी व संतान

- स्वस्थ इंसान को दोनों समय खुलकर भूख लगती है।
- स्वस्थ इंसान को बिस्तर पर जाते ही जल्दी और गहरी नींद आती है।
- स्वस्थ व्यक्ति सुबह जागने पर भरपूर ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करता है।
- स्वस्थ मनुष्य को प्रतिदिन सुबह बिना किसी प्रयास के खुलकर शौच होता है।
- स्वस्थ मनुष्य में गरमी और ठंड सहने की पर्याप्त क्षमता होती है।
- स्वस्थ इंसान शारीरिक श्रम करने पर अत्यधिक थकान महसूस नहीं करता है।
स्वस्थ इंसान की पहचान की इन कसौटियों पर यदि आप खरे नहीं उतरते हैं, तो योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। योग से स्वस्थ होने के लिये योग सम्बंधी लेखों को ध्यान से पढ़ें और अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। योग सिग्मेंट में कल से आप पाएंगे प्रतिदिन किसी विशेष शारीरिक व मानिसिक समस्या का सटीक और सुनिश्चित योगिक उपाय।